*भारत भूषण चुघ ने मां उर्मिला रानी चुघ की स्मृति में लगाए 101 पौधे, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को दी नई गति*

Spread the love

*मां की स्मृति में 101 पौधे रोपे, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को दिया विस्तार*

*भारत भूषण चुघ ने विद्यार्थियों संग लगाए 101 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प*

*भारत भूषण चुघ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मां उर्मिला रानी चुघ को दी हरित श्रद्धांजलि*

*भारत भूषण चुघ ने मां उर्मिला रानी चुघ की स्मृति में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प*

 

 

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला सह प्रभारी (काशीपुर) भारत भूषण चुघ ने अपनी दिवंगत माता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय उर्मिला रानी चुघ की स्मृति में 101 पौधों का रोपण किया। चुघ परिवार की ओर से विभिन्न स्थानों पर आयोजित इस अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

पौधारोपण राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जहांगीरपुर में किया गया। इस दौरान विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी पौधे वितरित किए गए। बच्चों ने पौधों की देखरेख और संरक्षण का संकल्प लिया। लगाए गए सभी पौधों के चारों ओर सुरक्षा कवच भी लगाए गए।

भारत भूषण चुघ ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उनकी माता उर्मिला रानी चुघ का निधन हुआ था। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से उन्होंने प्रत्येक वर्ष पौधारोपण करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत बेल, अशोक सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 से अब तक क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं। गत वर्ष लगाए गए पौधे अब विकसित होकर छायादार और फलदार वृक्ष का रूप ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कृष्णा पासवान, ग्राम प्रधान दिलशाद हुसैन, ग्राम प्रधान दानपुर मनदीप वर्मा, ग्राम प्रधान बागवाला प्रमोद सहनी, मनीष चुघ, चंद्र प्रकाश चुघ, नमन चुघ, नयन चुघ, उमा उपाध्याय, संजीव बुधोरी, भावना पांडे, महेंद्र कुमार, पूनम चौहान, नेहा चौहान, सुशील, नीलम, कुसुम, मनोज जुनेजा, रमेश घीक सहित विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *