*एक अनोखी चोरी…*
शामली : यूपी पुलिस के हैड कांस्टेबल का गजब कारनामा, थाने के मालखाने में जमा पिस्टल को हैड कांस्टेबल अमित कुमार ने बेचा, मामले का खुलासा तब हुआ जब मवाना पुलिस ने केशू यादव नाम के व्यक्ति को पिस्टल के साथ पकड़ा, पकड़े गए केशू यादव से भारी मात्र में असलाह हुआ बरामद, बाकी बरामद असलाह भी थाने के मालखाने से चोरी हुआ हो सकता है, इसकी जाँच जारी, केशू यादव रिश्ते में आरोपी हैड कांस्टेबल का बताया जा रहा तहेरा भाई, कांधला थाने के मालखाने में तैनात था आरोपी हैड कांस्टेबल, मामला सामने आने के बाद आरोपी हैड कांस्टेबल हुआ फरार, फरार हेड कांस्टेबल के खिलाफ कांधला थाने में हुआ मुकदमा दर्ज, तलाश जारी।







