**चौंकाने वाला खुलासा: मेरठ में पत्नी ने रचा पति की हत्या का ऐसा प्लान, सुनकर कांप जाएगी रूह**

**चौंकाने वाला खुलासा: मेरठ में पत्नी ने रचा पति की हत्या का ऐसा प्लान, सुनकर कांप जाएगी रूह**

 

मेरठ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल संचालक अतुल सिंह की मौत के पीछे की सच्चाई ने सबको हैरान कर दिया। पुलिस पूछताछ में पत्नी दामिनी ने जो राज़ उगले, वे किसी सुनियोजित साजिश से कम नहीं हैं।

 

**आरोपों के मुताबिक पूरा मामला:**

 

पुलिस के अनुसार, दामिनी का स्कूल के वैन ड्राइवर से अवैध संबंध था। दोनों ने मिलकर पति अतुल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

 

– सबसे पहले दूध में नींद की गोलियां मिलाकर अतुल को पिला दी गईं

– रात करीब 2 बजे सपेरों को घर बुलाया गया

– बिस्तर पर एक नहीं, बल्कि **4 जहरीले करैत सांप** छोड़े गए ताकि बचने की कोई गुंजाइश ही न रहे

– जहरीले डंक से अतुल की दर्दनाक मौत हो गई

 

पुलिस की सख्त पूछताछ में दामिनी ने कबूल किया कि वैन ड्राइवर के साथ रहने की चाहत में उसने सपेरों को **5 लाख रुपए** की सुपारी देकर पति की हत्या करवाई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement