*जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे अरविंद यादव, आंदोलनरत छात्रों को दिया समर्थन* *अरविंद यादव ने कहा: सड़क से सदन तक जौहर यूनिवर्सिटी की लड़ाई लड़ेगी सपा*

तानाशाही सरकार बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है: अरविंद यादव

अरविंद यादव का आरोप: नक्शे की आड़ में यूनिवर्सिटी को निशाना बना रही सरकार

अरविंद यादव का सरकार पर हमला, बोले- शिक्षा संस्थानों पर हो रहा अन्याय

अरविंद यादव बोले: जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई शिक्षा के खिलाफ साजिश

 

रामपुर। मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव शनिवार को रामपुर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत विद्यार्थियों से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में अरविंद यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि नक्शे का मुद्दा केवल बहाना है और इसके जरिए जौहर यूनिवर्सिटी को नुकसान पहुंचाने की साजिश की जा रही है। उनका कहना था कि यदि सरकार की मंशा सही होती तो वह नियमानुसार पेनल्टी लगाकर नक्शा स्वीकृत कर सकती थी, लेकिन ऐसा न कर तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है।

अरविंद यादव ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के विचारों तथा वरिष्ठ नेता मोहम्मद आज़म खान के प्रयासों से स्थापित शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी इस संस्थान को बचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, अनुराधा चौहान, श्रीपाल यादव, इस्लाम रज़ा, अमरजीत सिंह, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव अतुल शर्मा, अख्तर अली, अमित कुमार, सानिब अली, विशाल यादव, मोहम्मद आज़म, रहीस सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement