*मीना शर्मा ने परिवार संग सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम* *मीना शर्मा ने कहा—प्रधानमंत्री मोदी के विचारों से मिलती है नई प्रेरणा*

Spread the love

परिवार संग सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

 

रुद्रपुर। भाजपा उत्तराखंड प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य एवं पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड को अपने सिविल लाइंस स्थित आवास पर परिवारजनों के साथ सुना।

श्रीमती शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार सदैव देशवासियों को प्रेरित करने वाले होते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक और प्रेरणादायक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को सुनकर वह अत्यंत प्रभावित हुईं। कार्यक्रम के माध्यम से समाज और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच एवं जनभागीदारी की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प भी व्यक्त किया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *