*_पीएम मोदी के पास स्थिति से निपटने की कोई योजना नहीं: कांग्रेस सांसद_*

*_पीएम मोदी के पास स्थिति से निपटने की कोई योजना नहीं: कांग्रेस सांसद_*
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी की खबरों पर कांग्रेस सांसद ज्योतिमणि ने कहा, “लोग अब शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें पहले से बुक घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं मिली है… तमिलनाडु में लगभग सभी होटल और छोटी दुकानें और चाय की दुकानें भी बंद हो रही हैं. प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) आज तमिलनाडु आ रहे हैं, केंद्र सरकार के लिए चुनाव प्राथमिकता है… जब हमें पता था कि पश्चिम एशिया में युद्ध चल रहा है, तब भी कोई प्लानिंग नहीं थी… हमने कई दिनों तक खामेनेई की मौत पर सांत्वना नहीं दी. अब ईरान सिर्फ चीनी जहाजों को ही आने दे रहा है… पीएम मोदी के पास इस स्थिति से निपटने की कोई योजना नहीं है.”

LPG की कमी को नजरअंदाज कर रही सरकार: प्रमोद तिवारी

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने बुधवार को देश में LPG की कथित कमी पर चिंता जताई और कहा कि नवरात्रि से पहले और रमजान के महीने में लोगों को कुकिंग गैस के लिए लंबी लाइनों का सामना करना पड़ रहा है. केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए तिवारी ने कहा कि जमीनी हकीकत के बावजूद सरकार किसी भी संकट से इनकार कर रही है.
उन्होंने कहा, “मोदी सरकार किसी और दुनिया में जी रही है. मंत्री अंतरिक्ष में घूमते दिखते हैं और उन्हें जमीनी हकीकत नहीं दिखती. नवरात्रि शुरू होने और रमजान के दौरान और ईद से पहले गैस के लिए लंबी लाइनें हैं.” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गैस की कमी को नजरअंदाज कर रही है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement