*_इंटरनेशनल चरस तस्करी गैंग का भंडाफोड़; मऊ में 9 करोड़ रुपये की चरस के साथ महिला समेत दो स्मगलर गिरफ्तार_*

Spread the love

*_इंटरनेशनल चरस तस्करी गैंग का भंडाफोड़; मऊ में 9 करोड़ रुपये की चरस के साथ महिला समेत दो स्मगलर गिरफ्तार_*

मऊ: मऊ जिले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय चरस तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. मऊ पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड के बीच से महिला समेत दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से नेपाल से लाई गई लगभग 18.49 किलो चरस बरामद की गयी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस चरस की अनुमानित कीमत करीब 9 करोड़ रुपये है.

चरस तस्कर चले मऊ पुलिस के हत्थे: मऊ पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने कहा कि अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर क्रिश राजपूत के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है.मुखबिर की सूचना पर रामलीला मैदान, रेलवे स्टेशन के पास एक पुरुष और एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान इनके पास से 16 पैकेटों में 18.49 किलो चरस बरामद हुई.

मुरादाबाद, उत्तराखंड में सप्लाई करने जा रहे थे: एसपी इलामारन जी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इमामी अली निवासी मुरादाबाद और नाजमा निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों अभियुक्त नेपाल के रास्ते लाई गई चरस को रेल और सड़क मार्ग से गोरखपुर होते हुए मुरादाबाद और उत्तराखंड में सप्लाई करने जा रहे थे.

 

इंटरनेशनल कनेक्शन खंगाल रही पुलिस: मुख्य अभियुक्त इमामी अली पूर्व में भी NDPS एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है. दोनों अभियुक्तों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अब इस अंतर्राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के अन्य कड़ियों की तलाश कर रही है.

पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि नेपाल के रास्ते से होते हुए रेल और रोड मार्ग के जरिए मुरादाबाद उत्तराखंड में हीरोइन की खेप को पहुंचाया जा रहा था. इसमें मुख्य अभियुक्त एक महिला है, जो पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुकी है.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *