* *सीबीआई ने पंजाब के डीआईजी को रिश्वत मामले में पकड़ा, 5 करोड़ कैश के अलावा मिली अरबों की संपति*….

Spread the love

* *सीबीआई ने पंजाब के डीआईजी को रिश्वत मामले में पकड़ा, 5 करोड़ कैश के अलावा मिली अरबों की संपति*….

 

* सीबीआई ने पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और एक शख़्स को आठ लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ़्तार किया है.

 

* सीबीआई के मुताबिक, ”रूपनगर (रोपड़) रेंज के डीआईजी ने शिकायतकर्ता से उसके ख़िलाफ़ दर्ज एफ़आईआर “सुलझाने” और व्यापार पर पुलिस कार्रवाई रोकने के लिए रिश्वत मांगी थी.”

 

* सीबीआई के मुताबिक़ उसने जाल बिछाया और बिचौलिए को चंडीगढ़ के सेक्टर 21 में रंगे हाथों पकड़ा, जब वह शिकायतकर्ता से 8 लाख रुपये ले रहा था.

 

* छापों में डीआईजी के ठिकानों से 5 करोड़ रुपये नकद, 1.5 किलो सोना, दो लग्जरी कारें (मर्सिडीज और ऑडी), 22 महंगी घड़ियां, विदेशी शराब और हथियार मिले.

 

* बिचौलिए के घर से 21 लाख रुपये नकद बरामद हुए.

 

* दोनों अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा. सीबीआई ने कहा कि मामले की जांच जारी है.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *