हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- डीएम और एसएसपी को हटाने पर अडिग कांग्रेस, राज्य का सबसे बड़ा आंदोलन करने की तैयारी: सुमित

हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- डीएम और एसएसपी को हटाने पर अडिग कांग्रेस, राज्य का सबसे बड़ा आंदोलन करने की तैयारी: सुमित

 

हल्द्वानी। गैरसैण विधानसभा सत्र से लौटकर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने नैनीताल में घटित घटनाक्रम को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस और प्रशासन ने विपक्षी विधायकों व नेता प्रतिपक्ष पर हमला करवाकर कानून की धज्जियां उड़ाईं।

 

सुमित हृदयेश ने कहा कि नैनीताल में हुआ किडनैपिंग कांड शर्मसार करने वाला है, जिसमें डीएम और एसएसपी के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए । उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस लगातार दोनों अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अडिग है।

 

विधायक ने कहा कि नैनीताल पंचायत चुनाव में जिस तरह अराजकता और खुलेआम कानून व्यवस्था की अनदेखी हुई, उसे पूरे देश ने देखा है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में कांग्रेस राज्यभर में बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी और भाजपा सरकार को जवाबदेह ठहराएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement