श्री श्याम होम कॉलोनी के लोगों ने की डीएम से मुलाकात 

श्री श्याम होम कॉलोनी के लोगों ने की डीएम से मुलाकात

 

रुद्रपुर – ध्वस्तीकरण के आदेश आने से घबराए श्री श्याम होम कॉलोनी के दर्जनों महिला पुरुषों ने विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में जिलाधिकारी नितिन भदोरिया से मुलाकात की और प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाने की मांग की। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा कि वह आर एएन विद्यालय के समीप श्री श्याम होम कॉलोनी में निवास करते हैं। उन्होंने बैंक से ऋण लेकर अपना मकान बनवाया था। जिनकी रजिस्ट्री और दाखिल खारिज दीप सर्विस के द्वारा की गई थी। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को उनके मकान के आगे धवस्तीकरण के आदेश चस्पा कर दिए गए। जबकि उन्हें लिखित और मौखिक कोई आदेश प्राप्त नहीं हु।आ उन्होंने कहा कि धवस्तीकरण के आदेश होने के कारण वह बेहद परेशान हो गए हैं ऐसे में उन्हें न्याय दिलाया जाए। इस दौरान प्रभु दयाल, राजेंद्र कुमार, योगेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह ,अंजू ,संध्या, अंशु, धर्मपाल, प्रदीप, जगतार सिंह ,प्रदीप कशमीर सिंह ,रंजीत, सुमन, लक्ष्मीकांत आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement