*पत्रकार प्रेस परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त एसएसपी मणिकांत मिश्रा का किया स्वागत* *पुलिस-मीडिया के बीच बेहतर संवाद और समन्वय बनाए रखने पर दिया जोर*

### *पत्रकार प्रेस परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त एसएसपी मणिकांत मिश्रा का किया स्वागत*

 

*पुलिस-मीडिया के बीच बेहतर संवाद और समन्वय बनाए रखने पर दिया जोर*

 

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा से पत्रकार प्रेस परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने एसएसपी को पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

मुलाकात के दौरान पत्रकार प्रेस परिषद के जिलाध्यक्ष नरेंद्र राठौर, रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष अमन सिंह और नगर संगठन मंत्री मनीष बावा मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात कर जनपद की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सकारात्मक अपेक्षाएं व्यक्त कीं।

 

पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर संवाद, आपसी समन्वय एवं सहयोग बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में जनपद में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा जनहित से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

यह शिष्टाचार भेंट पुलिस प्रशासन और पत्रकारिता जगत के बीच आपसी सहयोग, बेहतर संवाद एवं समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण रही।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement