*जानकी देवी के चरण स्पर्श कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने लिया आशीर्वाद, भावुक हुआ माहौल*
रुद्रपुर। पंडित राम सुमेर शुक्ल की 112वीं जयंती पर आयोजित स्मृति समारोह के समापन के बाद पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर भावुक और सम्मानपूर्ण क्षण देखने को मिला। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की माता एवं तराई के संस्थापक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल की धर्मपत्नी जानकी देवी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
राज्यपाल संतोष गंगवार के इस आत्मीय व्यवहार ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। इस दौरान माहौल श्रद्धा और सम्मान से भर गया। लोगों ने इस आत्मीय क्षण को भारतीय संस्कारों, पारिवारिक मूल्यों तथा बुजुर्गों के प्रति आदर और सम्मान की परंपरा का प्रतीक बताया। समारोह के बाद सामने आए इस दृश्य की लोगों के बीच चर्चा रही और इसे संस्कारों की गरिमा से जुड़ा यादगार क्षण माना गया।



