*दुर्गा पूजा कमेटियों को महापौर ने बांटी 1.35 लाख रुपये की सहयोग राशि* *धार्मिक आयोजनों और धार्मिक स्थलों के विकास में नहीं आने दी जाएगी कमी : विकास शर्मा*

### *दुर्गा पूजा कमेटियों को महापौर ने बांटी 1.35 लाख रुपये की सहयोग राशि*

 

*धार्मिक आयोजनों और धार्मिक स्थलों के विकास में नहीं आने दी जाएगी कमी : विकास शर्मा*

 

रुद्रपुर। शहर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से महापौर विकास शर्मा ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में विभिन्न दुर्गा पूजा कमेटियों को कुल 1.35 लाख रुपये की सहयोग राशि वितरित की। महापौर ने दुर्गा पूजा के दौरान आयोजन व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए पूर्व में आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी, जिसे उन्होंने शनिवार को पूरा किया।

 

महापौर ने आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी, रविंद्र नगर, मुखर्जी नगर, संजय नगर, रमपुरा और ट्रांजिट कैंप की दुर्गा पूजा कमेटियों को सहयोग राशि प्रदान की। इस दौरान कमेटियों के पदाधिकारियों ने महापौर का स्वागत कर सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता से धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

 

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और परंपराओं का संगम है। यहां सभी समाज के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं, जो शहर की एकता और सामाजिक सद्भाव की पहचान है। दुर्गा पूजा बंगाली समाज की महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा है। यह मां दुर्गा की आराधना के साथ ही सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत का संदेश देती है।

 

उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का माध्यम हैं। नगर निगम और महापौर स्तर से शहर में होने वाले ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। धार्मिक आयोजनों की व्यवस्थाओं और धार्मिक स्थलों के विकास में सहयोग देना सामाजिक जिम्मेदारी है। शहर में धार्मिक आयोजनों और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी तथा विभिन्न समाजों और समितियों की आवश्यकताओं के अनुरूप हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

 

बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी ने महापौर का आभार जताते हुए कहा कि दुर्गा पूजा जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में दिया गया सहयोग सराहनीय है। इससे पूजा कमेटियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और समाज में सहयोग एवं सद्भाव की भावना मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि महापौर ने अपनी घोषणा पूरी कर बंगाली समाज के प्रति सम्मान और सहयोग का भाव प्रदर्शित किया है।

 

इस दौरान अशोक विश्वास, मानवेंद्र राय, मुकेश वशिष्ठ, पार्षद शुभम दास, डॉ. सुमित राय, पिंकू राय, गणेश दास, गौतम मंडल, सुकुमार सरकार, संजय नगर अध्यक्ष प्रणव राय, मुखर्जी नगर अध्यक्ष सपन साना, एडवोकेट विश्वजीत मंडल, नारायण पाल, अनूप देवनाथ, गोलू हंटर, सपन मंडल, संजय हालदार, भगदेश स्वर्णकार, जयंत मल्लिक, माधव दास, सौरभ मिस्त्री, दीपक राय समेत विभिन्न दुर्गा पूजा कमेटियों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement