### *श्री बालाजी धाम स्थापना दिवस पर भगवान रुद्र शंकर महायज्ञ आयोजित*
– *सप्त दिवसीय हनुमत एवं महा रुद्र महोत्सव के तहत हुई भगवान रुद्र की आराधना*
रुद्रपुर। श्री बालाजी धाम के भव्य मंदिर के भूमि पूजन एवं स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सप्त दिवसीय हनुमत एवं महा रुद्र महोत्सव के तहत सोमवार को भगवान रुद्र शंकर महायज्ञ का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान विधि-विधान से हवन कर आहुतियां दी गईं और भगवान रुद्र की महिमा तथा यज्ञ के महत्व का वर्णन किया गया।
महायज्ञ में यजमान के रूप में श्री गुरु जी महाराज, विजय अरोड़ा, पंकज ग्रोवर, रवि बठला, प्रीतम अरोड़ा, चंद्रकांत अरोड़ा, एसपीएस नेगी, ज्योति कनोडिया, नीरज बत्रा, प्रवेश साहनी, रमेश मिड्डा, हरीश कुमार, संदीप कुमार और राजू अग्रवाल शामिल रहे।
श्री बालाजी धाम के सदस्य भारत भूषण चुघ ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सात दिवसीय हनुमत एवं महा रुद्र महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग आराध्य देवों की पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। सोमवार को भगवान रुद्र की आराधना करते हुए ‘ओम नमो भगवती रुद्राय नमः स्वाहा’ मंत्र के साथ यज्ञ में आहुतियां दी गईं। उन्होंने कहा कि इस अनुष्ठान का उद्देश्य मानव जीवन से क्रोध, अहंकार, हिंसा और नकारात्मक भावनाओं का नाश कर सुख, शांति और सद्भाव का संदेश देना है।
भारत भूषण चुघ ने बताया कि गदरपुर रोड स्थित एमनिटी स्कूल के पास स्थापित श्री बालाजी धाम की स्थापना वर्ष 2020 में श्री गुरुदेव महाराज ने की थी। स्थापना के बाद से ही धाम श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। स्थापना दिवस समारोह में देश के प्रतिष्ठित संत-महात्माओं के भी शामिल होने की संभावना है।
महायज्ञ में वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर सिंह काला और सुरेश परिहार भी मौजूद रहे। इस अवसर पर आचार्य वीरेश्वर दातार, अनिमेष दातार, राजू शर्मा, वेद प्रकाश, हर्ष, सुधांशु, मयूर, सत्य, मुदित, अंकित, आयुष्मान, राजेंद्र, ओम प्रकाश, पवन उपाध्याय, आनंद अधिकारी, कृष्णानंद, तोयनाथ, बैकुंठ, रवि पांडे, खेमराज, राहुल और अशोक सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।



