### *जांच में असुरक्षित पाया गया बिसलेरी का पानी, FSSAI ने मुकदमे की दी मंजूरी*
नई दिल्ली। देश में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के चर्चित ब्रांड बिसलेरी को लेकर खाद्य सुरक्षा जांच में गंभीर मामला सामने आया है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नमूने को जांच में असुरक्षित पाए जाने के बाद कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।
जांच के दौरान पानी के नमूने में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित मानकों से अधिक पाई गई। कंपनी की अपील के बाद नमूने को रेफरल फूड लैबोरेटरी में भी जांच के लिए भेजा गया, जहां जांच में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी सामने आई। इसके बाद संबंधित नमूने को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत असुरक्षित घोषित किया गया।
FSSAI के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा कानून के उल्लंघन का मामला बनता है। इसी के तहत बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दी गई है। अब कंपनी के खिलाफ कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
।



