*खो गईं वो चिठ्ठियाँ, जिसमें “लिखने के सलीके” छुपे होते थे “कुशलता” की कामना से शुरू होते थे। बडों के “चरण स्पर्श” पर खत्म होते थे…* *“और बीच में लिखी होती थी “जिंदगी”*

*खो गईं वो चिठ्ठियाँ, जिसमें “लिखने के सलीके” छुपे होते थे “कुशलता” की कामना से शुरू होते थे। बडों के “चरण स्पर्श” पर खत्म होते थे…*

 

*“और बीच में लिखी होती थी “जिंदगी”*

 

*नन्हें के आने की “खबर”,*

*“माँ” की तबियत का दर्द*

*और पैसे भेजने का “अनुनय”,*

*“फसलों” के खराब होने की वजह …*

 

*कितना कुछ सिमट जाता था एक,*

*“नीले से कागज में”…*

 

*जिसे नवयौवना भाग कर”,*

*“सीने” से लगाती*

*और “अकेले” में आंखो से आंसू बहाती !*

 

*“माँ” की आस थी, “पिता” का संबल थी,*

*बच्चों का भविष्य थी और*

*घर का गौरव थी ये* *“चिठ्ठियां”*

 

*“डाकिया चिठ्ठी” लायेगा, कोई बाँच कर सुनायेगा,*

*देख-देख चिठ्ठी को कई-कई बार छू कर चिठ्ठी को अनपढ भी “एहसासों” को पढ़ लेते थे…*

 

*अब तो “स्क्रीन” पर अंगूठा दौडता हैं,*

*और अक्सर ही दिल तोड़ता है,*

*“मोबाइल” का स्पेस भर जाए तो,*

*सब कुछ दो मिनट में “डिलीट” होता है…*

 

*सब कुछ “सिमट” गया है 6 इंच में,*

*जैसे “मकान” सिमट गए फ्लैटों में,*

*जज्बात सिमट गए “मैसेजों” में,*

*“चूल्हे” सिमट गए गैसों में,*

*और इंसान सिमट गए पैसों में..!! 😊*

 

 

*लेखक  –  दीपक शर्मा* 

*मोबाइल नम्बर  –  9837248651*

*रुद्रपुर*  *उधम सिंह नगर*  *उत्तराखंड*

 

🌹🌹🌹🙏🌹🌹🌹

Advertisement
Advertisement
Advertisement