*परिवार संग विधायक शिव अरोरा ने मनाई दीपावली, दीपों और रंगोली से जगमगाया आवास*
*प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने और अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश देता है दीपावली पर्व : शिव अरोरा*
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने दीपावली का पर्व अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर विधायक आवास को आकर्षक विद्युत झालरों और रोशनी से सजाया गया। वहीं, फूलों से सजी मनमोहक रंगोली और दीपों की जगमगाहट ने आवास की सुंदरता में चार चांद लगा दिए।
विधायक शिव अरोरा ने परिवार के सदस्यों के साथ दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाई और सभी के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीपावली हर्ष, उल्लास और प्रकाश का पर्व है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटने की खुशी में अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। उसी परंपरा को आज भी सनातन संस्कृति में पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व हमें अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है। प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे और मां लक्ष्मी का प्रत्येक घर में वास हो। सभी परिवारों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए, यही उनकी कामना है।
अंत में विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


