*मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना में हिमांशु ने जिले में किया टॉप* *विधायक शिव अरोड़ा और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने फूल-मालाएं पहनाकर किया सम्मानित*

*मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना में हिमांशु ने जिले में किया टॉप*

*विधायक शिव अरोड़ा और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने फूल-मालाएं पहनाकर किया सम्मानित*

रुद्रपुर। रविंद्र नगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के होनहार छात्र हिमांशु ने मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना में ऊधम सिंह नगर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। हिमांशु की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन समिति, प्रधानाचार्य, शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री मीना शर्मा ने हिमांशु को फूल-मालाएं पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हिमांशु की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हिमांशु को योजना के तहत लगातार चार वर्षों तक प्रतिवर्ष 21 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। इससे उसकी आगे की पढ़ाई में मदद मिलेगी।

इस दौरान केके शर्मा, पार्षद विष्णु, पूर्व पार्षद रामकृष्ण कनौजिया, अनिल शर्मा, परितोष सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement