*दीपोत्सव से पहले आकर्षक रोशनी से जगमगाया राम जन्मभूमि परिसर*
*आधुनिक लाइटों से सजा भव्य राम मंदिर, मनमोहक छटा बनी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र*
अयोध्या। दीपावली के पावन पर्व से पहले श्रीराम जन्मभूमि परिसर आकर्षक रोशनी से जगमगा उठा है। प्रभु श्रीराम के स्वागत में पूरे मंदिर परिसर को आधुनिक और आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए भव्य राम मंदिर की छटा देखते ही बन रही है।
दीपोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां तेज हो गई हैं। रोशनी से सजे मंदिर की भव्यता और मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। दीपावली से पहले राम जन्मभूमि परिसर में उत्सव का माहौल नजर आने लगा है। प्रभु श्रीराम के स्वागत के लिए की गई आकर्षक सजावट से पूरा परिसर दिव्य आभा से दमक रहा है।


