*सेवा ज्योति यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा*
*कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश, अटल पार्क का किया निरीक्षण*
रुद्रपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सात अक्टूबर को प्रस्तावित सेवा ज्योति यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री ने अटल पार्क पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां चल रही तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों से कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को अपना दायित्व मानकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा की तैयारियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम जिला संयोजक एवं रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा ने तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से सेवा ज्योति यात्रा को भव्य और सफल बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उन्हें सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने को कहा।
बैठक में आयोजन स्थल, व्यवस्थाओं, कार्यकर्ता सहभागिता और अन्य तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
इस दौरान जिला प्रभारी अखिलेश चौधरी, जिला सह प्रभारी साकेत अग्रवाल, कार्यक्रम सह संयोजक विजय तोमर, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, रमेश जोशी, अमित सिंह, हिमांशु बिष्ट, विधायक शिव अरोरा, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, सुरेश कोहली, रामपाल, मोहिनी पोखरियाल, सुरेंद्र नामधारी, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, अमित नारंग, धीरेन्द्र मिश्रा, रोशन अरोरा, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, भारत भूषण चुग, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


