*CEC विवाद के बीच चुनाव आयोग की अहम बैठक, तीनों चुनाव आयुक्त रहे मौजूद*

*CEC विवाद के बीच चुनाव आयोग की अहम बैठक, तीनों चुनाव आयुक्त रहे मौजूद*

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को लेकर जारी विवाद के बीच रविवार को चुनाव आयोग में अहम बैठक हुई। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी शामिल हुए।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत नए मतदाताओं से लिए जा रहे फॉर्म-6 और अतिरिक्त घोषणा-पत्र को लेकर उठे विवाद पर भी चर्चा हुई। आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया कि फॉर्म-6 में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

आयोग के अनुसार, SIR प्रक्रिया के तहत नए मतदाताओं से अतिरिक्त घोषणा-पत्र के रूप में एनेक्सर-डी लिया जा रहा है। आयोग का कहना है कि एनेक्सर-डी को फॉर्म-6 में संशोधन नहीं माना जा सकता। बैठक में चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement