*दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में 26 सितंबर से होगा सीबीएसई नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप का आगाज* *22 राज्यों व विदेशों से पहुंचेंगे खिलाड़ी, 350 से अधिक स्कूलों के 1500 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा*

*दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में 26 सितंबर से होगा सीबीएसई नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप का आगाज*

*22 राज्यों व विदेशों से पहुंचेंगे खिलाड़ी, 350 से अधिक स्कूलों के 1500 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा*

रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रुद्रपुर में 26 सितंबर से सीबीएसई नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप-2026 का आगाज होगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता दो अक्टूबर तक चलेगी। चैंपियनशिप की मेजबानी का जिम्मा डीपीएस रुद्रपुर को मिला है।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में 350 से अधिक विद्यालयों के करीब 1500 खिलाड़ी, कोच व अन्य प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। 22 से अधिक राज्यों के साथ ही विदेशों से भी खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पहुंचेंगे। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में मुकाबले होंगे।

फेंसिंग की फॉयल, साब्रे और एपी स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के कौशल, अनुशासन और खेल भावना की परीक्षा होगी।

जिलाधिकारी करेंगे उद्घाटन

चैंपियनशिप का उद्घाटन ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया करेंगे। उद्घाटन समारोह में शहर और प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों के भी शामिल होने की संभावना है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता की मेजबानी रुद्रपुर के लिए गौरव की बात है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं को फेंसिंग खेल के प्रति प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर अनुभव हासिल करने का अवसर भी मिलेगा।

डीपीएस रुद्रपुर प्रबंधन ने देश-विदेश से आने वाले खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता को उत्तराखंड के लिए गौरव का अवसर बताया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement