**भाजपा के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में दिखी ताकत*

**भाजपा के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में दिखी ताकत*

किच्छा। नगर पालिका परिषद किच्छा के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोड़ा के समर्थन में रविवार को भाजपा ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। वरिष्ठ भाजपा नेताओं की अगुवाई में निकाले गए भव्य रोड शो में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से निकले रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। पूरा शहर ‘हमारा अध्यक्ष कैसा हो, संदीप अरोड़ा जैसा हो’ के नारों से गूंजता रहा।

रोड शो में पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर संजीव सिंह, विपिन जल्होत्रा, नरेंद्र टाकुली, विवेक दीप सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोड़ा भी वरिष्ठ नेताओं के साथ रोड शो में आगे चल रहे थे। उनके पीछे कार्यकर्ताओं और समर्थकों का लंबा काफिला चलता रहा।

रोड शो के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हाथों में पार्टी के झंडे लिए कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। ‘हमारा अध्यक्ष कैसा हो, संदीप अरोड़ा जैसा हो’ के नारों से चुनावी माहौल गर्म नजर आया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते नगर के प्रमुख मार्गों पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन दिखाई दिया।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं के उत्साह को और बढ़ा दिया। भाजपा नेताओं ने रोड शो के माध्यम से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर संदीप अरोड़ा के पक्ष में समर्थन जुटाया और मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन की अपील की। रोड शो आगे बढ़ने के साथ ही इसमें शामिल लोगों की संख्या भी बढ़ती गई। वाहनों के काफिले के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पैदल भी चलते रहे। रोड शो में महिलाओं की भी भागीदारी रही।

नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रोचक बना हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह के समर्थन में रोड शो के बाद भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोड़ा के समर्थन में निकले इस रोड शो को भाजपा के चुनावी शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। दोनों प्रमुख दलों की ओर से लगातार जनसंपर्क, नुक्कड़ सभाओं और रोड शो के जरिए मतदाताओं तक पहुंच बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 22 सितंबर को होने वाले मतदान को देखते हुए चुनाव प्रचार अब अंतिम दौर में पहुंच गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement