*1100 दीयों से जगमगाया रुद्रपुर, विधायक शिव अरोड़ा ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मंदिर में पूजा-अर्चना कर दीर्घायु की कामना*
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा संत कबीर मंडल की ओर से दक्ष चौक स्थित ग्रीन व्यू सिटी कॉलोनी में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक शिव अरोड़ा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 1100 मिट्टी के दीये प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
दीयों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम के बाद मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु और देश की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से 1100 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, मंडल महामंत्री जितेंद्र संधू, वीरेंद्र सुखीजा, स्वाति शर्मा, पिंकी चतुर्वेदी, पार्षद एमपी मौर्य, किरण वर्मा, ममता त्रिपाठी, विक्की वाल्मीकि, नमन चावला, राज कोहली, सनी पासवान सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


