कलेक्ट्रेट के सामने नितिन नवीन का भव्य स्वागत, मीना शर्मा ने भेंट की तलवार
*नितिन नवीन के रुद्रपुर आगमन पर मीना शर्मा ने तलवार भेंट कर किया अभिनंदन*
मीना शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया नितिन नवीन का जोरदार स्वागत
नितिन नवीन ने लहराई तलवार, मीना शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
रुद्रपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रुद्रपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। कलेक्ट्रेट के सामने क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रुद्रपुर मीना शर्मा के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।
इस दौरान मीना शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को तलवार भेंट कर रुद्रपुर आगमन पर स्वागत किया। नितिन नवीन ने भी तलवार को म्यान से निकालकर हवा में लहराया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह और बढ़ गया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।


