*महालक्ष्मी मंदिर में नितिन नबीन और सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना*
हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल जनपद के भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दोनों नेताओं ने मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
उन्होंने उत्तराखंड की निरंतर प्रगति तथा जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट समेत अन्य जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।