*सामाजिक सौहार्द और समानता के संकल्प के साथ भाजपा का धरना* *भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर लगाया सामाजिक विभाजन का आरोप, बोले—एससी समाज को हिंदू समाज से अलग करने की कोशिश सफल नहीं होगी*

*सामाजिक सौहार्द और समानता के संकल्प के साथ भाजपा का धरना*

*भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर लगाया सामाजिक विभाजन का आरोप, बोले—एससी समाज को हिंदू समाज से अलग करने की कोशिश सफल नहीं होगी*
रुद्रपुर। सामाजिक सौहार्द, समानता, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा कांग्रेस के कथित विभाजनकारी नैरेटिव के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ऊधम सिंह नगर की ओर से भूत बंगला स्थित रामलीला मैदान में सोमवार को सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना आयोजित किया गया। धरने में भाजपा के जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, एससी मोर्चा के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं सहित अनुसूचित जाति समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संयोजन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र गौतम, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश कोहली और जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सामाजिक एकता और भाईचारे के समर्थन में नारे लगाए तथा कांग्रेस की कथित विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ आवाज उठाई।
एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुंवर ने कहा कि भाजपा सामाजिक समरसता और समानता को केवल नारे तक सीमित नहीं रखती, बल्कि इसके लिए निरंतर कार्य कर रही है। पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, अधिकार और समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र गौतम ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही मजबूत, समृद्ध और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है। सामाजिक एकता और आपसी भाईचारा देश की सबसे बड़ी ताकत है।
एससी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि भाजपा ने दलित समाज को सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी देने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
सफाई आयोग सदस्य नितिन चरण ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज और शहर की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार सफाई कर्मचारियों और वंचित वर्गों के हितों के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। अंकित हडाले ने कहा कि जाति और धर्म के नाम पर वैमनस्य फैलाने वाली राजनीति का सभी को मिलकर विरोध करना चाहिए।
एससी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष बिट्टू वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा ने दलित समाज को सम्मान देने के साथ संगठन और सत्ता में राजनीतिक भागीदारी भी सुनिश्चित की है। नामित पार्षद संदीप वाल्मीकि ने कहा कि समानता, सम्मान और भाईचारे को बढ़ावा देना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि पार्टी सामाजिक सौहार्द और समरसता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए समाज में भ्रम और विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता उसके इस कथित नैरेटिव को समझ चुकी है।
महापौर विकास शर्मा ने कांग्रेस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने डॉ. आंबेडकर को चुनाव हराने का काम किया और उन्हें भारत रत्न दिए जाने की दिशा में भी कोई पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक समाज को बांटकर राजनीति की और अब एससी समाज को हिंदू समाज से अलग करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कोशिश किसी भी स्थिति में सफल नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा, “हम सब एक हैं और समाज को बांटने वाला यह झूठा नैरेटिव उत्तराखंड से ही समाप्त होगा।”
रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े, गरीब और वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि सामाजिक एकता और भाईचारा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन समाज में वैमनस्य और विभाजन पैदा करने वाली राजनीति स्वीकार नहीं की जा सकती।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से जातिगत और धार्मिक भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक सौहार्द, समानता और आपसी सम्मान को मजबूत करने का आह्वान किया।
धरने के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं और लोगों ने सामाजिक समरसता, भाईचारे और समानता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला मंत्री तरुण दत्ता, अमित नारंग, भारत भूषण चुग, उत्तम दत्ता, धीरेन्द्र मिश्रा, प्रमोद मित्तल, संदीप भाजवा, विपिन सिंह, विजय तोमर, सुनील ठुकराल, रचित सिंह, सुनील सिंह, देवेश कुमार, भीष्म नारायण, मोर सिंह, अरुण सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, पार्षद, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता
Advertisement
Advertisement
Advertisement