*राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि*
रुद्रपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को नमन करते हुए उनके आदर्शों और विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक सोच और नई तकनीक के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा और सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार एवं शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलावों की नींव रखी। उनके कार्यकाल में तकनीकी विकास को नई दिशा मिली, जिसका लाभ आज भी देश को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी युवाओं को देश की शक्ति मानते थे और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर देते थे।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के लिए दूरदर्शी सोच रखने वाले नेता थे। उन्होंने तकनीकी क्रांति की नींव मजबूत करने के साथ ही युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। उनकी जयंती उनके योगदान को याद करने के साथ-साथ उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए अपने दायित्वों को समझने का अवसर भी है।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन, व्यक्तित्व और देश के विकास में योगदान को याद किया।
इस दौरान गोपाल कृष्ण भसीन, गणेश उपाध्याय, दिनेश पंत, राम स्वरूप भारती, पार्षद शुभम दास, रजत गुप्ता, आनंद शर्मा, प्रीति साना, सुनील चुघ, राधेश्याम बंसल, अशफाक अंसारी, रामकुमार गुप्ता, ललित बिष्ट, राम सेवक कोली, खगोपति विश्वास, दिनेश कोली, अशोक मंडल, ब्रजेन मंडल, डॉ. विमल घरामी, जयदेव मदक, सुजीत मजूमदार, गौतम घरामी, अजीत मजूमदार, कमर खान, मोहन कुमार, अकील मियां, आबिद हुसैन, सरोज शर्मा, इरफान अली, उमा सरकार, मोनिका ढाली, विकास विश्वास, भुवन चंदोला, भरत सिकदार, गणेश दास, अज राय, संजय सरकार, तपन दास, रमेश तरफदार, मनोज पालीवाल आदि मौजूद रहे।











