*राजकुमार ठुकराल ने दिलाई 100 से अधिक युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता* *राजकुमार ठुकराल बोले, युवाओं के जुड़ने से कांग्रेस को मिलेगी नई ताकत*

Spread the love

खानपुर नंबर-दो में 100 से अधिक युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

रुद्रपुर। ग्राम खानपुर नंबर-दो में कांग्रेस को उस समय संगठनात्मक मजबूती मिली, जब ग्रामीण मंडल युवक कांग्रेस अध्यक्ष विद्युत सिकदार के प्रयासों से 100 से अधिक युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में सभी नए सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और देश की विचारधारा की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं का पार्टी से जुड़ना कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं तथा उनकी सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

ठुकराल ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं और गरीब वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से हल्द्वानी में प्रस्तावित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि यह जनसभा प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण संदेश देगी। साथ ही कार्यकर्ताओं से अभी से जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को जनसभा में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक राय, चौ. ओमपाल सिंह, अंकित बठला, विजय सिकदार, नित्यानंद मंडल, दीपक गाईन, अमर चंद मल्लिक, विद्युत सिकदार, मनोरंजन साना, भक्तो दास सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सूरज सरकार, विजय विश्वास, दीपक वैद्य, सुकुमार मृधा, गोपाल मुखर्जी, सुनील सिकदार, विजय हाल्दार, प्रकाश सिकदार, प्रकाश दास, रोहित सरकार, समीर सिकदार, कृष्ण वसु, कृष्ण गोलदार, किशोर, इन्द्रजीत हाल्दार, आकाश सरदार, विकास सरदार, भवो मंडल, मनोज गाईन, अभिषेक राय, सुकुमार मंडल, परिमल अधिकारी, प्रभाष बसु, शैलेंद्र हाल्दार सहित 100 से अधिक युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *