*ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में दो गिरफ्तार*

Spread the love

  • *ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में दो गिरफ्तार*

रुद्रपुर। ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों से मारपीट, धक्का-मुक्की और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, एक अगस्त को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि झील के समीप कुछ लोग बच्चों के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना पर कोतवाली रुद्रपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक खुशवंत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद दो व्यक्तियों ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की और मारपीट की तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके से हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। तहरीर के आधार पर गुरप्रीत सिंह पुत्र दौलत सिंह निवासी प्रीत विहार, रुद्रपुर (मूल निवासी पंजाब) तथा सुरजीत कुमार पुत्र बाबूराम निवासी बेस पड़ेमा, थाना जहानाबाद, जनपद पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 121(1), 351(2) एवं 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *