*राजकुमार ठुकराल ने महाराज चन्द्रदेव जयंती पर किया नमन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु* *राजकुमार ठुकराल ने कहा, महाराज चन्द्रदेव का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत*

Spread the love

महाराज चन्द्रदेव जयंती व गुरु पूर्णिमा पर हुआ भंडारा, श्रद्धालुओं ने किया नमन

रुद्रपुर। रम्पुरा में महाराज चन्द्रदेव जी की जयंती एवं गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रम्पुरा स्थित महाराज चन्द्रदेव जी की प्रतिमा पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि महाराज चन्द्रदेव का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज को एकता, सेवा और मानव कल्याण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरुजनों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ उनके बताए आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में आत्मसात कर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने महाराज चन्द्रदेव जी के चरणों में नमन कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सोमपाल चन्द्रा, कल्याण सिंह, जमुना प्रसाद, गेंदन लाल, चन्द्र मोहन गावड़ी, ललित बिष्ट, केरू मंडल, राजीव चन्द्रा, रूपदर्शन चन्द्रा, ओमकार चन्द्रा, रोशन लाल चन्द्रा, विजय पाल चन्द्रा, विनोद चन्द्रा, रतन लाल चन्द्रा, सुरेश चन्द्रा, विरेन्द्र चन्द्रा, सुभाष चन्द्रा, अशोक चन्द्रा, श्याम लाल चन्द्रा, राजू चन्द्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *