फाजलपुर मेहरौला के नागरिकों की आवाज बने राजकुमार ठुकराल, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

फाजलपुर मेहरौला की समस्याओं को लेकर वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन

राजकुमार ठुकराल ने उठाई वार्ड 25 के निवासियों की समस्याएं, प्रशासन से समाधान की मांग

राजकुमार ठुकराल ने भूमि खरीद-फरोख्त और रजिस्ट्री पर लगी रोक हटाने की मांग की

फाजलपुर मेहरौला के विकास और नागरिक सुविधाओं को लेकर राजकुमार ठुकराल ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

 

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया एवं अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर तथा अपना एंक्लेव क्षेत्र में लंबे समय से व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि संबंधित कॉलोनियों में मकानों की रजिस्ट्री एवं दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद वर्ष 2018 में तत्कालीन जिलाधिकारी के आदेश के तहत भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी गई थी। इसके साथ ही रजिस्ट्री, नए विद्युत एवं पेयजल संयोजन जारी करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, जिससे क्षेत्र के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र एवं जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और मानसिक तनाव झेलने को मजबूर हैं। उनका आरोप था कि नगर निगम रुद्रपुर का हिस्सा होने के बावजूद यह क्षेत्र विकास कार्यों से अछूता है तथा यहां के नागरिक लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं।

ठुकराल ने प्रशासन से क्षेत्रवासियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर प्रतिबंधों को हटाने तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने वालों में राजवीर सिंह, गुरमीत सिंह, तरसेम सिंह, डॉ. पी.पी. यादव, एस.एस. यादव, विजय दानी, मनवीर सिंह, बिक्रमजीत सिंह, शाकिर अली (सज्जू), पीयूष शर्मा, बलविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, गिरजा शंकर पांडे, हरप्रीत सिंह, वैभव, देवेंद्र सिंह, यश पाठक, चंकीरत सिंह, हर्ष रावल, बलवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सुखदेव सिंह चंदी, कुलदीप सिंह, चंदन सिंह रौतेला, महेश जोशी, प्रभाकर पांडे, संदीप वर्मा, हरजीत सिंह, लखविंदर सिंह, ललित सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *