*ऊधम सिंह नगर में निकली कलश वंदन यात्रा, संत रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प* *किच्छा, नानकमत्ता, सितारगंज और खटीमा में हुआ यात्रा का स्वागत, मंडल व गांव स्तर तक ले जाने की तैयारी*

*ऊधम सिंह नगर में निकली कलश वंदन यात्रा, संत रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प*

*किच्छा, नानकमत्ता, सितारगंज और खटीमा में हुआ यात्रा का स्वागत, मंडल व गांव स्तर तक ले जाने की तैयारी*

रुद्रपुर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जयंती वर्ष एवं समरसता संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को कलश वंदन यात्रा ऊधम सिंह नगर जिले में पहुंची। बनारस स्थित श्री गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली से शुरू हुई यह यात्रा रुड़की पहुंची थी, जहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे प्रदेश के सभी जिलों के लिए रवाना किया था।

ऊधम सिंह नगर में लोकसभा संयोजक रामपाल सिंह, जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री तरुण दत्ता तथा सहसंयोजक बिट्टू चौहान, सुनील यादव और अंकित हड़ाले के नेतृत्व में यात्रा को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में ले जाया गया। मंगलवार को किच्छा, नानकमत्ता, सितारगंज और खटीमा विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा को क्षेत्र के श्री गुरु रविदास महाराज मंदिरों तक पहुंचाया गया।

लोकसभा संयोजक रामपाल सिंह ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के भ्रमण के बाद कलश वंदन यात्रा को मंडल स्तर और फिर गांव-गांव तक ले जाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य संत रविदास महाराज के समरसता, समानता और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने के साथ संत रविदास महाराज के विचारों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

यात्रा में दर्जा मंत्री मोहिनी पोखरियाल, जिला उपाध्यक्ष अमित पांडे, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व विधायक श्रीपाल राणा, चेयरमैन प्रेम सिंह टूर्ना, संजीव खन्ना, सह कार्यालय मंत्री सुरेंदर चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश कोहली, जीतेन्द्र गौतम, मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोरिया समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement