जेसीज पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

“सपनों को हाँ, नशे को ना” का छात्रों ने लिया संकल्प

ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी ने युवाओं को नशे से दूर रहने की दी सीख

करियर काउंसलर ने सकारात्मक सोच और लक्ष्य निर्धारण पर दिया जोर

नशा युवाओं के भविष्य को करता है बर्बाद : महेश काण्डपाल

जेसीज पब्लिक स्कूल में छात्रों ने ली नशा मुक्त रहने की शपथ

 

रुद्रपुर। जेसीज पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ड्रग्स अवेयरनेस टीम द्वारा एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी महेश काण्डपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर देता है। उन्होंने छात्रों से अनुशासित जीवनशैली अपनाने, लक्ष्य पर केंद्रित रहने और गलत संगति से बचने का आह्वान किया। उनके प्रेरक संबोधन ने विद्यार्थियों को जागरूक और सजग रहने की सीख दी।

कार्यक्रम में प्रेरक वक्ता एवं “गाइड फॉर करियर्स” के काउंसलर राजेश मिश्रा ने भी छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों, करियर निर्माण और स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प से युवा अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने “सपनों को हाँ कहें, नशे को ना” का संकल्प लेते हुए नशे से दूर रहने की शपथ भी ली। अंत में विद्यालय के निदेशक सुधांशु पन्त ने अतिथियों एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त

Advertisement
Advertisement
Advertisement