21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप : सेबर स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप : सेबर स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

कैडेट फेंसिंग में पंजाब और तमिलनाडु के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

कैडेट नेशनल फेंसिंग : गजल वर्मा और स्टेफिंडो बने चैंपियन

कैडेट नेशनल फेंसिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल और अनुशासन

फेंसिंग प्रतियोगिता में पंजाब, मणिपुर और तमिलनाडु के खिलाड़ी चमके

खेल से विकसित होता है अनुशासन और नेतृत्व : पंकज शुक्ला

 

रुद्रपुर। मनोज सरकार स्टेडियम में आयोजित 21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को सेबर स्पर्धाओं में देशभर से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मुकाबलों को रोमांचक बना दिया। बालक एवं बालिका वर्ग की व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

पदक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ऊधमसिंहनगर के मुख्य कोषाधिकारी पंकज शुक्ला मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल राजीव मेहता तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर ने प्रतिभाग किया। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

कैडेट वुमेन्स सेबर व्यक्तिगत स्पर्धा में पंजाब की गजल वर्मा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। मणिपुर की फ्लोरिना देवी अहेइबाम को रजत पदक मिला, जबकि पंजाब की इशिता और चंडीगढ़ की अद्विका दत्ता ने कांस्य पदक हासिल किए।

कैडेट मेन्स सेबर व्यक्तिगत स्पर्धा में तमिलनाडु के स्टेफिंडो एस.डी. जोशिक ने स्वर्ण पदक जीता। जम्मू-कश्मीर के वंश रैना को रजत पदक प्राप्त हुआ। मणिपुर के मेइतेई कंगाबाम जेरियुल और थोंगबाम किशोरजीत सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

टीम स्पर्धाओं में कैडेट वुमेन्स सेबर वर्ग में पंजाब की टीम विजेता रही, जबकि गुजरात की टीम उपविजेता बनी। कर्नाटक और दिल्ली की टीमों को कांस्य पदक मिला। वहीं कैडेट मेन्स सेबर वर्ग में पंजाब ने स्वर्ण पदक हासिल किया और तमिलनाडु की टीम दूसरे स्थान पर रही। मणिपुर एवं तमिलनाडु की टीमों ने कांस्य पदक जीते।

मुख्य अतिथि पंकज शुक्ला ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह बना हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement