राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में स्मार्ट मीटरों का विरोध, विभागीय टीम बैरंग लौटी

Spread the love

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का विरोध, हंगामे के बाद कार्य रोका

राजकुमार ठुकराल बोले- गरीबों पर जबरन न थोपे जाएं स्मार्ट मीटर

राजकुमार ठुकराल की चेतावनी- जबरन स्मार्ट मीटर लगाए तो होगा आंदोलन

राजकुमार ठुकराल के विरोध के बाद संजय नगर खेड़ा में स्मार्ट मीटर अभियान रुका

 

रुद्रपुर। शहर के संजय नगर खेड़ा क्षेत्र में सोमवार को स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध और हंगामे के चलते विभागीय टीम को मीटर लगाने का कार्य बीच में ही रोकना पड़ा। मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग की टीम क्षेत्र में पुराने मीटरों के स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी। टीम द्वारा कुछ घरों में मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू करते ही स्थानीय निवासी एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे तथा विभागीय टीम का घेराव करते हुए नारेबाजी की।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर आम जनता के आर्थिक शोषण का माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि स्मार्ट मीटर इतने लाभकारी हैं तो पहले इन्हें भाजपा नेताओं और अधिकारियों के घरों में लगाया जाना चाहिए। उनका आरोप था कि गरीब बस्तियों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जबकि उपभोक्ताओं को अधिक बिजली बिल आने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि क्षेत्र में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास किया गया तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने भी सरकार और विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।

प्रदर्शन में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, पार्षद सौरभ बेहड़, विकास मल्लिक, रमेन विश्वास, रंजीत तिवारी, तरुण विश्वास, सुधांशु बढ़ाई, कृष्णपद राय, आसित बाला, गोपाल गोलदार, धनंजय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *