आरएएन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

Spread the love

आरएएन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

सीबीएसई 12वीं में शोभित व संपदा ने संयुक्त रूप से किया टॉप

प्रखर द्वितीय, अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं

मेहनत और समर्पण से विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास

विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय परिवार ने जताई खुशी

 

रुद्रपुर। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में आरएएन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के छात्र शोभित अग्रवाल एवं संपदा तिवारी ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रखर अग्रवाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा अंशिका अग्रवाल ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय का औसत परीक्षा परिणाम 82 प्रतिशत रहा, जिसे क्षेत्र की उत्कृष्ट उपलब्धियों में माना जा रहा है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में छात्र एवं अभिभावक मिठाइयों और शुभकामनाओं के साथ विद्यालय पहुंचे। पूरे विद्यालय में उत्साह और गर्व का वातावरण देखने को मिला।

विद्यालय के चेयरमैन विंग कमांडर एच.के. राय, निदेशक मोहित राय, प्रशासिका श्रीमती निधि राय एवं प्रधानाचार्या श्रीमती मुक्ता शर्मा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों को इस सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और विद्यार्थियों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय के छात्र भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *