संत कबीर जयंती पर कांग्रेस ने किया माल्यार्पण, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, राजकुमार ठुकराल बोले— संत कबीर के आदर्श अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

Spread the love

कबीर जयंती पर राजकुमार ठुकराल ने मानवता और समानता का दिया संदेश

संत कबीर के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: राजकुमार ठुकराल

संत कबीर के बताए मार्ग पर चलकर ही बनेगा समरस समाज: राजकुमार ठुकराल

 

रुद्रपुर। संत शिरोमणि कबीर साहब की जयंती पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के सामने स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत कबीर के विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताते हुए उनके बताए सत्य, समानता, भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि संत कबीर महान संत होने के साथ-साथ समाज सुधारक और मानवता के सच्चे संदेशवाहक थे। उन्होंने अपने दोहों और विचारों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों, ऊंच-नीच और भेदभाव का विरोध करते हुए प्रेम, सद्भाव और सत्य का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत कबीर को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके आदर्शों को जीवन में उतारा जाए।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि संत कबीर ने समाज को जाति, धर्म और पाखंड से ऊपर उठकर मानवता का मार्ग दिखाया। वर्तमान समय में उनके विचार और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने समाज में आपसी सौहार्द, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि संत कबीर का जीवन सत्य, सादगी, सामाजिक समरसता और मानव सेवा की प्रेरणा देता है तथा उनके विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक बने रहेंगे।

इस अवसर पर पार्षद राजू कोली, पार्षद दर्शन कोली, पूर्व पार्षद प्रीति साना, उमा सरकार, बाबू विश्वकर्मा, नवीन खेतवाल, जमुना प्रसाद, कोमल राम कोली, दीपक सागर, हरप्रीत सिंह विर्क, ओमपाल कोली, गब्बर कोली, सतीश कोली, कांति रानी कोली, कमला देवी, जमुना देवी, लक्ष्मी देवी, राजकुमारी, बबली, नन्ही देवी, नन्ही कोली, विद्या रानी, महेंद्रवती, राजू गुप्ता, रामसेवक कोली, दिनेश कोली, चंद्रसेन कोली, राजवीर सिंह विर्क, सुखवंत सिंह विर्क, कुंवर पाल कोली, हिम्मत राम कोली, शैलेंद्र कोली, आशीष श्रीवास्तव, देशराज कोली, सत्य प्रकाश कोली, रोहतास कोली, राकेश कोली, सोमपाल कोली, पप्पू कोली, सियाराम कोली, भूरा गुप्ता, जोहर गुप्ता, राजू, रामचंद्र, सोनू श्रीवास्तव, सतपाल गंगवार, राजेश सिंह, मनोज गंगवार, नारायण पाल, मनीष गंगवार, नंदकिशोर, शरीफ हुसैन, राजू गंगवार तथा जिला उपाध्यक्ष कोली समाज महेश कोली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *