गुरु मां रूपा देवी की पुण्य तिथि पर श्री देवी भागवत कथा में पहुंचे राजकुमार ठुकराल

Spread the love

गुरु मां रूपा देवी की पुण्य तिथि पर श्री देवी भागवत कथा में पहुंचे राजकुमार ठुकराल

रुद्रपुर। ब्रह्मलीन गुरु मां कुमारी रूपा देवी की पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित श्री देवी भागवत महापुराण कथा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने प्रतिभाग कर श्रद्धाभाव से कथा श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने कथा वाचक पुष्पेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में राजकुमार ठुकराल ने गुरु मां रूपा देवी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन अत्यंत सरल, प्रेरणादायी एवं जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि गुरु मां ने सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए समाज को नई दिशा देने का कार्य किया, जिसके आदर्श आज भी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

ठुकराल ने पुण्य तिथि पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के लिए आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *