अखंड महानाम संकीर्तन में पहुंचे राजकुमार ठुकराल, लिया आशीर्वाद

Spread the love

अखंड महानाम संकीर्तन में पहुंचे राजकुमार ठुकराल, लिया आशीर्वाद

रुद्रपुर। डिबडिबा स्थित श्री नर नारायण सेवा आश्रम में आयोजित 24 प्रहर अखंड महानाम संकीर्तन में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान आश्रम परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संकीर्तन में सहभागिता की।

कार्यक्रम में विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने भक्ति गीतों और मधुर भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। आश्रम के आयोजकों ने राजकुमार ठुकराल का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत और सम्मान किया। ठुकराल ने संकीर्तन में शामिल होकर श्रद्धापूर्वक मत्था टेका तथा मंडलियों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए ठुकराल ने कहा कि अखंड महानाम संकीर्तन जैसे धार्मिक आयोजन समाज में शांति, सद्भाव और भक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों को आध्यात्मिक शांति मिलने के साथ ही आपसी भाईचारा भी बढ़ता है।

उन्होंने श्री नर नारायण सेवा आश्रम की सराहना करते हुए कहा कि आश्रम लंबे समय से आध्यात्मिक एवं सामाजिक चेतना जागृत करने का सराहनीय कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में आश्रम से जुड़े सेवादार, कीर्तन प्रेमी एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *