राजेश शुक्ला के प्रयासों से नितिन चरण वाल्मीकि का मनोनयन, समाज में खुशी की लहर

वाल्मीकि समाज ने जताया आभार, नितिन चरण वाल्मीकि के मनोनयन पर स्वागत

रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार द्वारा भाजपा नेता नितिन चरण वाल्मीकि को उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग का सदस्य नामित किए जाने पर वाल्मीकि समाज में खुशी की लहर है। इसी क्रम में बुधवार को सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पहुंचे और उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाई। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के सरपंच राकेश वाल्मीकि ने कहा कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सदैव सर्व समाज के हित में कार्य करते हैं और हर वर्ग के लोगों से उनका सीधा जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों के चलते ही प्रदेश सरकार ने समाज के प्रतिनिधि के रूप में नितिन चरण वाल्मीकि को आयोग में सदस्य नामित कर सम्मानित करने का कार्य किया है। इसके लिए समाज प्रदेश सरकार और पूर्व विधायक का आभारी है।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निर्णय सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ ही वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। नितिन चरण वाल्मीकि का आयोग में मनोनयन समाज के लिए गर्व का विषय है और इससे समाज की आवाज को मजबूती मिलेगी।

इस दौरान कल्लू चरण, राकेश वाल्मीकि, श्याम बाबू, मैकिल, धीरज लाल, मुकेश कुमार, रमेश वाल्मीकि, ईशा चरण, छत्रपाल सिंह, पप्पू लाल, राजेंद्र कुमार, जॉनी वाल्मीकि, अरुण वाल्मीकि, विवेक कुमार, अंकित कुमार, राजू वाल्मीकि, संजू वाल्मीकि, नरेश कुमार, शिवम कुमार, राजीव वाल्मीकि, संदीप धानुक, मोंटी वाल्मीकि, सौरभ कुमार, अक्षय रावत, जेकब सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement