झोपड़ी में लगी भीषण आग, विधवा का आशियाना राख पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पहुंचकर दिलाई मदद

झोपड़ी में लगी भीषण आग, विधवा का आशियाना राख

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पहुंचकर दिलाई मदद

किच्छा। हल्द्वानी रोड स्थित हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल के सामने सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में झोपड़ी में रखा समस्त सामान जलकर राख हो गया।

घटना में विधवा एवं बेसहारा महिला मोना का पूरा आशियाना नष्ट हो गया, जिससे उसके परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राजेश शुक्ला मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर भी सहयोग प्रदान किया और समाज के लोगों से आगे आकर पीड़ित परिवार की मदद करने की अपील की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement