स्वर कोकिला आशा भोसले का निधन, 92 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Spread the love

स्वर कोकिला आशा भोसले का निधन, 92 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत की दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का रविवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। तमाम प्रशंसक उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना कर रहे थे, लेकिन रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

करीब सात दशकों तक अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले ने हिंदी सिनेमा सहित कई भाषाओं में हजारों गीत गाए। उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे आनंद भोसले ने की।

आशा भोसले के निधन से फिल्म और संगीत उद्योग को अपूरणीय क्षति पहुंची है। देश-विदेश में फैले उनके प्रशंसक और संगीत जगत से जुड़े लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *