मां शीतला पूजा महोत्सव में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने की शिरकत
रुद्रपुर। खटोला ग्राम सभा के निमाईपाड़ा क्षेत्र में आयोजित भव्य मां शीतला पूजा महोत्सव में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा पंडाल में पहुंचकर विधि-विधान से मां शीतला की आराधना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में आजाद यंग क्लब के पदाधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने पूर्व विधायक का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजन और मेले समाज में आपसी भाईचारा और प्रेम को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि मां शीतला की महिमा अपरंपार है तथा ऐसे अनुष्ठानों से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोए रखना हम सभी का दायित्व है। साथ ही उन्होंने जनहित एवं धार्मिक कार्यों में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर आजाद यंग क्लब के अध्यक्ष सुजय विश्वास, उपाध्यक्ष आकाश मंडल, दिपांकर विश्वास, सुदर्शन विश्वास, तेज सिंह, प्रमोद बोरा, सुमिरन पांडे, काली दास, भवतोष वैद्य, ब्रजेन मंडल, सुंदर मेहरा, उमेद सिंह कार्की, अजय मंडल, परवेज खान, राजू सिंह, श्रीकांत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे।







