*एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के निर्देशन में अपराधियों पर लगातार सख्त प्रहार — गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को कोतवाली आईटीआई पुलिस व एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार*

Spread the love

*एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के निर्देशन में अपराधियों पर लगातार सख्त प्रहार — गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को कोतवाली आईटीआई पुलिस व एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार*

➡️ *गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में पूर्व में 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल*

➡️ *अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कर रही है ऊधमसिंहनगर पुलिस*

🛑 श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति द्वारा जनपद में सक्रिय अपराधियों एवं गिरोहबंद तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर/बाजपुर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के नेतृत्व में कोतवाली आईटीआई पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गयी।

ज्ञातव्य है कि दिनांक 10.03.2026 को थाना आईटीआई पर FIR संख्या 71/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था। इस मुकदमे में लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 04 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

➡️ उक्त मुकदमे में वांछित चल रहे एक अन्य अभियुक्त विमल कुमार पुत्र महिपाल सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम जलालपुर खालसा थाना डिलारी तहसील ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद को दिनांक 13.03.2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस व एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त :

1. विमल कुमार पुत्र महिपाल सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम जलालपुर खालसा थाना डिलारी तहसील ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *