अजय गणपति के निर्देशन में आईटीआई पुलिस ने शोरूम चोरी का किया पर्दाफाश

आईटीआई थाना पुलिस ने शोरूम चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

आकांक्षा ऑटोमोबाइल शोरूम में हुई लाखों की चोरी का खुलासा

पुलिस टीम की सक्रियता से चोरी की वारदात का सफल अनावरण

पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, स्पेयर पार्ट्स समेत माल बरामद

 

अजय गणपति के निर्देशन में आईटीआई थाना पुलिस ने आकांक्षा ऑटोमोबाइल शोरूम में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शोरूम से चोरी किया गया माल भी बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 फरवरी 2026 को वादी तजिंदर सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 11, बाजपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर ने थाना आईटीआई में तहरीर देकर अवगत कराया कि 8 फरवरी 2026 को अज्ञात चोर उनके बाजपुर रोड स्थित आकांक्षा ऑटोमोबाइल शोरूम में घुसकर स्पेयर पार्ट्स चोरी कर ले गए। तहरीर के आधार पर थाना आईटीआई में मुकदमा अपराध संख्या 35/2026 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया।
दिनांक 9 मार्च 2026 की रात्रि में पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं अपराध रोकथाम हेतु गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर परमानंदपुर हाईवे के नीचे से अभियुक्त इकराम उर्फ गुड्डू पुत्र राज खां निवासी बिधोलिया, थाना सीबीगंज, जनपद बरेली (उ.प्र.) हाल निवासी बरादरी थाना क्षेत्र, बरेली को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, बरामद सामान में प्लास्टिक के डिब्बे में रखे कपड़े एवं अन्य वस्तुएं तथा सफेद प्लास्टिक कट्टे में पैक विभिन्न वाहन स्पेयर पार्ट्स शामिल हैं। बरामद स्पेयर पार्ट्स में मारुति सुजुकी कंपनी के ऑयल फिल्टर, फ्यूल फिल्टर, एयर क्लीनर एलिमेंट सहित अन्य उपकरणों के पैकेट शामिल हैं।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
इकराम उर्फ गुड्डू पुत्र राज खां, निवासी बरेली (उ.प्र.), उम्र 51 वर्ष।
पुलिस टीम
उप निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन, हेड कांस्टेबल दीपक, कांस्टेबल बलवंत सिंह एवं कांस्टेबल धर्मेन्द्र भारती शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement