*_अजित पवार की विरासत संभालेंगी उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार, कल ले सकती हैं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ_*

*_अजित पवार की विरासत संभालेंगी उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार, कल ले सकती हैं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ_*

मुंबईः अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का नया उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष और डिप्टी सीएम अजित पवार के असामयिक निधन के बाद पार्टी ने उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को यह जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है. सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को एनसीपी विधायक दल की बैठक में उन्हें औपचारिक रूप से अपना नेता चुना जाएगा, जिसके बाद दोपहर में उनका शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है.

कैसे हुई थी मौत

बता दें कि बुधवार 28 जनवरी की सुबह बारामती में लैंडिंग के दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार का चार्टर प्लेन क्रैश हो गया था. इस हादसे में अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. जानकारी के मुताबिक अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे. घटना के बाद पूरा चार्टर्ड विमान खेत में पूरी तरह से जल गया था. विमान हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement