चर्च प्रार्थना भवन में धूमधाम से मनाया क्रिसमस डे
रुद्रपुर – आदर्श कॉलोनी स्थित चर्च प्रार्थना भवन ट्रस्ट में धूमधाम से क्रिसमस डे मनाया गया। इस दौरान भवन को रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया। जहां तमाम लोगों ने सीनियर पास्टर एल चरन के नेतृत्व में केक काटकर क्रिसमस डे की शुभकामनाएं दी। पास्टर ने बताया कि प्रभु यीशु का जन्म आज से 2025 वर्ष पूर्व बेथलेहेम यरूशलम की एक गौशाला में हुआ था।उन्होंने परमेश्वर का पुत्र बनकर विश्व में शांति का संदेश देते हुए एक नई दिशा दिखाई थी। उन्होंने कहा कि क्रिसमस डे के अवसर पर सांता क्लास बनाकर केक काटा जाता है साथ ही उपहार भी दिए जाते हैं तथा प्रभु के नाम का स्मरण किया जाता है। क्रिसमस डे के अवसर पर बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।इस मौके पर अशोक अग्रवाल, बॉबी अग्रवाल, रमेश कुमार ,मनजीत सिंह , रोहित जोशी, राजू मसीह, अरुण कुमार ,रंजीत आदि मौजूद थे।






