भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन जी का संगठनात्मक अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी  –  राजेश शुक्ला 

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन जी का संगठनात्मक अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी  –  राजेश शुक्ला

 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, दिल्ली में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों तथा पार्टी की विचारधारा को और अधिक सशक्त रूप से जन-जन तक पहुंचाने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन जी का संगठनात्मक अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी। उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश सेवा का संकल्प और प्रभावी रूप से आगे बढ़ेगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *