भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता : गणेश गोदियाल

आगामी चुनाव में कांग्रेस दर्ज करेगी ऐतिहासिक जीत : गणेश गोदियाल

तिलकराज बेहड़ बोले, उत्तराखंड में कांग्रेस दर्ज करेगी ऐतिहासिक जीत

राजकुमार ठुकराल बोले, कांग्रेस कार्यकर्ता चुनावी जंग को तैयार

बगवाड़ा में कांग्रेस का जमावड़ा, राजकुमार ठुकराल ने भरी चुनावी हुंकार

कांग्रेस नेताओं के साथ राजकुमार ठुकराल ने बनाई चुनावी रणनीति

आगामी चुनाव में कांग्रेस की जीत तय : राजकुमार ठुकराल

 

रुद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का रविवार दोपहर रुद्रपुर पहुंचने पर बगवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बगवाड़ा स्थित कांग्रेस नेता विक्रम सिंह विर्क के आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए जुटने का आह्वान किया।

पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा बदहाल स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की बचत के नाम पर भाजपा केवल दिखावे की राजनीति कर रही है। भाजपा नेता इलेक्ट्रॉनिक वाहनों में यात्रा करते हैं, जबकि उनके साथ कई वाहन चलते हैं, जिससे यह केवल प्रचार का माध्यम बनकर रह गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। कार्यकर्ताओं के अलग-अलग विचार हो सकते हैं, लेकिन इसे विवाद नहीं कहा जा सकता। गोदियाल ने कहा कि वास्तविक विवाद इस समय सरकार और गदरपुर विधायक के बीच चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को संविधान ने मौलिक अधिकार दिए हैं और किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति कमजोर हुई है तथा कांग्रेस शासनकाल की तुलना में आज पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम काफी अधिक हैं, जिससे आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तराखंड में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, महानगर अध्यक्ष ममता रानी, राजेश प्रताप सिंह, गुलशन सिंधी, विक्रमजीत सिंह विक्की, हरभजन सिंह विर्क, जहांगीर कुरैशी, मदन मोहन शर्मा, परिमल राय, सुमित्तर भुल्लर, नव तेजपाल सिंह, देवेंद्र शाही समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद

Advertisement
Advertisement
Advertisement